,

रायगढ़ में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण का आयोजन

Third phase of Sushasan Tihar 2025 organized in Raigarh

BY- ISA AHMAD

समाधान शिविर में 3633 आवेदन हुए प्राप्त

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 8 अप्रैल से पूरे प्रदेश में “सुशासन तिहार 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में 5 मई को इसका तीसरा चरण आयोजित किया गया, जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

यह समाधान शिविर रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के छह वार्डों – वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04, 39 और 40 के लिए रामभांठा स्कूल में लगाया गया। इस शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाना और जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का तत्काल समाधान करना रहा।

शिविर में लोगों से शासन की योजनाओं से संबंधित मांगों व शिकायतों पर कुल 3633 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकतम आवेदन आवास, पट्टा, राशन कार्ड और निर्माण कार्यों से जुड़े रहे। सभी प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

शासन की इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने सराहा और कहा कि इस प्रकार के शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में कारगर साबित हो रहे हैं। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया कि शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।

रिपोर्टर: भूपेंद्र ठाकुर, रायगढ़

Mahatma Gandhi: गांधी जयंती पर याद आए बापू के विचार, आज भी देते हैं जीवन को नई दिशा

BY: Yoganand Shrivastva Mahatma Gandhi राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर…

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain का गोल्डन पंच, चीन की बॉक्सर को हराकर जीता एशियन गेम्स में स्वर्ण

Lovlina Borgohain: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग के लिए शुक्रवार का…

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM Modi की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- उनके पास हैं अच्छे विचार

PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

India-US Trade Deal पर बड़ी खबर, आखिरी दौर में पहुंची बातचीत; जल्द फिर हो सकती है मोदी-ट्रंप की बात

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 48 घंटे में छत्तीसगढ़…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 10 अक्टूबर…

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…