,

ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं साउथ की ये नई फिल्में, मनोरंजन से भरपूर रहेगा सप्ताह

BY: Yoganand Shrivastva

अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर साउथ सिनेमा की कई बड़ी और चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में दर्शकों के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन का पैकेज लेकर आ रही हैं। इनमें तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा की चर्चित फिल्में शामिल हैं जो अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी जगह बनाने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं।


1. वीरा धीरा सूरन – पार्ट 2

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो
  • रिलीज डेट: 24 अप्रैल 2025

चियान विक्रम की मुख्य भूमिका वाली इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को एस.यू. अरुण ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस अफसर और एक पूर्व माफिया डॉन के टकराव पर आधारित है। तमिल भाषा की यह फिल्म अब कन्नड़ डब वर्जन में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।


2. सोमू साउंड इंजीनियर

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो (रेंटल पर उपलब्ध)
  • रिलीज डेट: 21 अप्रैल 2025

यह कन्नड़ भाषा की फिल्म ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सोमू नामक किरदार की कहानी दिखाई गई है, जो अपने गुस्से के चलते बार-बार मुश्किलों में फंस जाता है। फिल्म का निर्देशन अभि ने किया है और इसमें श्रेष्ठा, श्रुति पाटिल, यश शेट्टी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

3. मैड स्क्वायर

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
  • रिलीज डेट: 24 अप्रैल 2025

‘मैड’ फिल्म की अगली कड़ी ‘मैड स्क्वायर’ एक हल्की-फुल्की कॉमेडी है जिसमें कॉलेज लाइफ और युवाओं की जिंदगी को दिखाया गया है। नरने नितिन, संगीथ सोभन और प्रियंका जावलकर जैसे युवा कलाकारों ने फिल्म में काम किया है। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

4. एल 2: एम्पुरान (लूसिफर 2)

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
  • रिलीज डेट: 24 अप्रैल 2025

मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म ‘एल 2: एम्पुरान’ को पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया है। यह फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है और कन्नड़ डब वर्जन में भी रिलीज की जा रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया और अब ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
इस सप्ताह ओटीटी पर साउथ की चार बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो हर स्वाद के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आई हैं। यदि आप एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी या थ्रिलर पसंद करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।

सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’ की दिल छू लेने वाली कहानी..यह भी पढ़े

24 अप्रैल 2025: विस्तृत दैनिक राशिफल

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…