,

स्त्री-2 के सामने फिकी पड़ी ये बड़ी फिल्में,कमाई के मामले में गाड़े झंडे, पहले दिन का बिजनेस जानकर आप हो जाएंगे हैरान

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ कल यानी 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो गई। रिलीज के बाद से ही फिल्म दर्शकों की पहली पंसद बनी हुई है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गौरतलब है कि 15 अगस्त पर 9 फिल्मों के हुए महाक्लैश में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी देखा जा रहा है और फिल्म ने सबको टक्कर देते हुए बंपर ओपनिंग की है।

बता दें कि रिलीज से पहले ही फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग हुई थी और इस फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए प्री टिकट सेल में ही 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। वहीं इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन की बॉलीवुड की तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

एक दिन में फिल्म ने इतने करोड़ कमाए

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की प्रीव्यू से कमाई 8.35 करोड़ रुपये हुई थी। जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 46 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। स्त्री 2 ने टोटल 54.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में 15 अगस्त को रिलीज हुई तमाम फिल्मों में ‘स्त्री 2’ ने कमाई के मामले में नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली है।

इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

टाइगर 3

सलमान खान और कैटरीना कैफ की 2023 में आई इस फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

हैप्पी न्यू ईयर

हैप्पी न्यू ईयर की ओपनिंग डे पर कमाई 42.62 करोड़ रुपये हुई थी। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।

भारत

‘भारत’ ने ओपनिंग डे पर 42.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सलमान खान और कैटरीना की ‘भारत’ साल 2019 में रिलीज हुई थी।

बाहुबली 2

बाहुबली 2 साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

प्रेम रतन धन पायो

‘प्रेम रतन धन पायो’ साल 2015 में आई थी। इसकी ओपनिंग डे पर कमाई 40.35 करोड़ रुपये हुई थी। इसमें सलमान खान और सोनम कपूर ने लीड रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़े -माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने तिरंगा डोसा बनाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गदर 2

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 2023 में 15 अगस्त पर रिलीज हुई थी। ठीक एक साल बाद इसका भी रिकॉर्ड स्त्री 2 ने तोड़ दिया है। गदर 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन 40.1 करोड़ रुपये था।

आदिपुरुष

प्रभास और कृति सेनन की 2023 में आई फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने 37.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

सुल्तान

सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुल्तान’ को भी स्त्री 2 ने धूल चटा दी है। 2015 की फिल्म ‘सुल्तान’ ने 36.54 करोड़ रुपये कमाए थे।

संजू

साल 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘संजू’ ने 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया था।

टाइगर जिंदा है

सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है 2017 में आई थी। इसका ओपनिंग डे कलेक्शन 34.1 करोड़ रुपये हुआ था।

धूम 3

2013 में रिलीज हुई धूम 3 ने अपने पहले दिन 33.42 करोड़ रुपये कमाए थे।

चेन्नई एक्सप्रेस

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की साल 2013 में आई फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने 33.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

एक था टाइगर

एक था टाइगर 2013 में रिलीज हुई थी। इसका पहले दिन का कलेक्शन 32.93 करोड़ रुपये हुआ था।

सिंघम रिटर्न्स

अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने 2013 में रिलीज होते हुए ओपनिंग डे पर 32.1 करोड़ रुपये बटोरे थे।

ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

गोलमाल अगेन

30.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन गोलमाल अगेन ने ओपनिंग डे पर किया था। अजय देवगन की ये फिल्म 2017 में आई थी।

डंकी

29.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन शाहरुख खान की डंकी ने पहले दिन किया था। ये फिल्म 2023 में आई थी।

दंगल

साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने पहले दिन 29.19 करोड़ रुपये कमाए थे।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…