1 अक्टूबर 2025 से बदलेंगे ये 15 बड़े नियम, आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर होगा सीधा असर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
These 15 major rules will change from October 1, 2025, and will have a direct impact on your daily life.

by: vijay nandan

नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना कई अहम बदलावों के साथ शुरू होने वाला है। 1 अक्टूबर 2025 से गैस सिलेंडर, रेल टिकट बुकिंग, UPI लेनदेन, पेंशन स्कीम और पोस्ट ऑफिस की सेवाओं से जुड़े कई नए नियम लागू हो जाएंगे। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किन-किन नियमों में बदलाव होगा।

1. एलपीजी सिलेंडर की कीमत

हर महीने की तरह इस बार भी 1 अक्टूबर को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय की जाएंगी। लंबे समय से घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर में उतार-चढ़ाव जारी है।

2. रेल टिकट बुकिंग

अब ऑनलाइन रिजर्वेशन खुलने के शुरुआती 15 मिनट में केवल वही यात्री टिकट ले पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है। पहले यह नियम केवल तत्काल टिकटों पर लागू था।

These 15 major rules will change from October 1, 2025, and will have a direct impact on your daily life.

3. UPI ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ बंद

NPCI ने सुरक्षा कारणों से UPI का यह फीचर हटा दिया है। अब किसी से डायरेक्ट रिक्वेस्ट भेजकर पैसे नहीं मांगे जा सकेंगे।

4. UPI ट्रांजैक्शन लिमिट

अब एक बार में UPI के जरिए 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकेंगे। पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी।

5. UPI ऑटो-पे

बिजली-पानी के बिल और सब्सक्रिप्शन जैसी सेवाओं के लिए ऑटो-डेबिट की सुविधा मिलेगी। हर भुगतान पर यूजर को नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा।

6. NPS योगदान

नेशनल पेंशन सिस्टम में न्यूनतम मासिक योगदान 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है।

7. NPS में टियर सिस्टम

अब NPS दो हिस्सों में होगा:

  • टियर-1: टैक्स लाभ और रिटायरमेंट के लिए मुख्य खाता।
  • टियर-2: लचीला विकल्प लेकिन टैक्स छूट नहीं।

8. पेंशन स्कीम शुल्क

PRAN खोलने पर e-PRAN किट के लिए 18 रुपये शुल्क देना होगा। NPS Lite ग्राहकों के लिए भी नया फी स्ट्रक्चर लागू होगा।

9. 100% इक्विटी निवेश

गैर-सरकारी NPS निवेशकों को अब पूरी राशि इक्विटी में लगाने का विकल्प मिलेगा। इसमें मुनाफा अधिक हो सकता है, लेकिन जोखिम भी बढ़ जाएगा।

10. मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क

एक PRAN नंबर से अब अलग-अलग CRA की स्कीमें चुनी जा सकेंगी। इससे निवेशकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

11. ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण

अब ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को MeitY से लाइसेंस लेना होगा। साथ ही, रियल मनी गेमिंग खेलने की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है।

12. RBI रेपो रेट

1 अक्टूबर को RBI की मौद्रिक नीति समिति बैठक करेगी। अगर रेपो रेट घटता है तो होम लोन और कार लोन की EMI कम हो सकती है।

13. स्मॉल सेविंग स्कीम्स

PPF, SSY और SCSS जैसी योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही बदली जाती हैं। 1 अक्टूबर से नई दरें लागू होंगी।

14. अक्टूबर में बैंक छुट्टियां

त्योहारी सीजन के चलते अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियां अधिक रहेंगी। इस महीने 21 दिन बैंक बंद रहेंगे।

15. स्पीड पोस्ट के नियम

डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट में बदलाव किए हैं। अब OTP आधारित डिलीवरी, ऑनलाइन बुकिंग और रियल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। छात्रों को 10% और नए थोक ग्राहकों को 5% छूट भी दी जाएगी। इन नियमों में बदलाव से आपकी जेब और सुविधाओं पर सीधा असर होगा। इसलिए 1 अक्टूबर से पहले इन अपडेट्स को समझना जरूरी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

Gwalior News : वेडिंग डेकोरेशन को लेकर विवाद, 5 लाख लेने के बाद 8 लाख की मांग का आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में वेडिंग डेकोरेशन के काम को लेकर धोखाधड़ी

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में इंडियन

RAIPUR NEWS : अभनपुर मॉब लिंचिंग मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अभनपुर इलाके में 13 मार्च 2025

UTTAR PRADESH : योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति

Baha Festival : जामताड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

Baha Festival : जाहेर थान में पूजा-अर्चना,पारंपरिक नृत्य और वाद्य यंत्रों की

guna hospital : जब मुर्दा पोस्टमॉर्टम टेबल से उठ भाग खड़ा हुआ….!

guna hospital : जिंदा युवक को पोस्टमॉर्टम को भेजने के विवाद को

Suspicious Death Case : खैरागढ़ में लापता युवक की संदिग्ध मौत, 24 घंटे में मिला शव

Suspicious Death Case : सर्च ऑपरेशन के दौरान सुनसान इलाके में मिला

Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन

Protest Against Minister: कांकेर में बीजापुर के आदिवासी छात्रावास में हाल ही

Karnataka: हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय महिला वेटरनरी ऑफिसर की मौत; तापमान जांचने के दौरान हुआ हादसा

Karnataka : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले स्थित त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी