,

किसानों को दीपावली मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

There is no shortage of money for farmers to celebrate Diwali: Chief Minister Dr. Yadav
  • ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित
  • 33 करोड़ रूपये की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन
  • 193 करोड़ के 41 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के देश में किसानों को दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। किसानों के हर संकट में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। राजगढ़ जिले के लिए धनतेरस के दिन लगभग 500 करोड रुपए की सौगात मिल रही है यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शनिवार को किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले  के प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित की। उन्होंने 226.81 करोड़ रूपये की योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 33 करोड़ रूपये लागत की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन एवं 193 करोड रूपये लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तरक्की कर रहा है। आकांक्षी जिले के माध्यम से राजगढ़ की तस्वीर बदल गई है। जब से हमारी सरकार बनी है पूरे क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। पहले खेती और पानी की कल्पना करना मुश्किल थी अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा इतना बढ़ गया है कि हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सूखे खेतों में समय पर पानी मिल जाए तो फसल सोने की हो जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में इतनी बिजली है कि यहां की बिजली से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर सभी को देश के विकास में योगदान देना चाहिए। हम सबके मन में एक ही सपना हो भारत आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले गेहूं ₹100 क्विंटल खरीदा जाता था लेकिन हमने इसे इतना बढ़ा दिया है कि अब ₹2600 प्रति क्विंटल में खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सम्मान में खड़ी है। किसान सम्मान निधि के रूप में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 6-6 हजार रुपए की राशि देने का कार्य किसानों का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो के बाद मुख्य समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गौवंश की पूजा की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने मंच पर कन्या पूजन  कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारंपरिक  तरीके से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री नरेन्द्र मोदी स्वयंसेवक से प्रधान सेवक पुस्तक का विमोचन भी किया।

ब्यावरा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाई दूज के त्यौहार पर लाडली बहनों को खातों में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि मिलेगी। इसके बाद हर महीने 1500 रुपए की राशि डाली जाएगी ।

  •  नगर पालिका  ब्यावरा एवं नगर परिषद सुठालिया को विकास कार्यों के लिए 10 -10 करोड रुपए की राशि दी जाएगी।
  •  ब्यावरा में अतिरिक्त कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाया  जाएगा। 
  •  ब्यावरा में पीपल चौराहे से राजगढ़ बाईपास तक रोड़ चौड़ीकरण व उन्नयन एवं सुठालिया रोड़ का उन्नयन और चौड़ीकरण किया जाएगा।
  •  गिंदौरहाट, सेमलापार और बैरसिया हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, सांसद राजगढ़ श्री रोडमल नागर, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, विधायकगण श्री अमर सिंह यादव, श्री हजारीलाल दांगी, श्री मोहन शर्मा, सदस्य ‘दिशा” श्री ज्ञानसिंह गुर्जर, अध्यक्ष नगर पालिका ब्यावरा श्रीमती लीलादेवी, अध्यक्ष जनपद पंचायत ब्यावरा श्रीमती राधाबाई  सहित जन प्रतिनिधि, अधिकारी, किसान और आमजन मौजूद रहे।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…