महाभारत कालीन पौराणिक मेले का फीता काटकर हुआ शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The Mahabharata period mythological fair was inaugurated by cutting the ribbon.

हापुड़। जनपद के गढ़ खादर क्षेत्र में लगने वाले महाभारत कालीन पौराणिक गंगा कार्तिक मेले का शुभारंभ रविवार को प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच विधिवत रूप से फीता काटकर किया।

शुभारंभ के बाद मंत्री ने शांति के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े और हवन-पूजन कर गंगा मैया की आरती की। इसके बाद वे गंगा तट पहुंचे, जहां उन्होंने हवन में आहुति देकर मेले की सफलता और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की।

इस अवसर पर डीएम अभिषेक पांडे, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

डीएम अभिषेक पांडे ने कहा कि गढ़ खादर क्षेत्र में लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला अत्यंत धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह मेला महाभारत काल से जुड़ा हुआ है और हर वर्ष हजारों श्रद्धालु इसमें शामिल होकर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यवस्थित पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रविवार को गंगा कार्तिक मेले का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अधिकारीगण मेले की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निगरानी में जुटे हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

MP NEWS : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती

MP NEWS : जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

MP NEWS : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती

Leopard skin seizure : कवर्धा वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: तेंदुआ खाल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कवर्धा वनमंडल ने वन्यजीव अपराध के

Murder case Raipur : अभनपुर के भरेंगाभाटा में जमीन में दफन मिला शव, इलाके में सनसनी

Murder case Raipur : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरेंगाभाटा

Ayodhya में ईद पर दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर बांटी खुशियां

Ayodhya: अयोध्या में ईद-उल-फितर के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की शानदार झलक

Madhupur में ईद की रौनक: मस्जिदों में गूंजी अमन-चैन की दुआ, भाईचारे के साथ मनाया गया जश्न

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur झारखंड के मधुपुर शहर और इसके ग्रामीण

Maheshwar निमाड़ में गणगौर की गूंज: बाड़ी पूजन के साथ मां रणुबाई का मायके में आगमन

रिपोर्ट: राजेश पंवार Maheshwar मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में लोक संस्कृति