,

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, पीएम मोदी लेंगे कई अहम फैसले

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार सख्त रुख अपनाते हुए आज, बुधवार को एक उच्चस्तरीय कैबिनेट बैठक करने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

यह कैबिनेट बैठक बुधवार सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। पिछले सप्ताह कैबिनेट की कोई नियमित बैठक नहीं हुई थी, हालांकि 23 अप्रैल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की गई थी।

पहलगाम हमला और सरकार की प्रतिक्रिया

22 अप्रैल को पहलगाम में चार आतंकवादियों ने एक भयावह हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई और 17 अन्य घायल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने लोगों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें निशाना बनाया था। घटना के समय प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे, लेकिन हमले की खबर मिलते ही उन्होंने दौरा बीच में ही छोड़कर भारत वापसी की थी।

हमले के तुरंत बाद सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इसमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना, पाकिस्तानी सैन्य प्रतिनिधि (मिलिट्री अटाशे) को देश छोड़ने का निर्देश देना और अटारी बॉर्डर के रास्ते होने वाले भूमि-पारगमन को तत्काल प्रभाव से बंद करने जैसे कदम शामिल थे। साथ ही, 29 अप्रैल तक सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश भी जारी किया गया था।

आज की बैठक में क्या हो सकते हैं संभावित फैसले?

आज होने वाली बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों के साथ-साथ कूटनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने, खुफिया तंत्र को सशक्त करने और पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने के लिए कुछ नए प्रस्तावों पर भी मुहर लगा सकती है।

इस बैठक पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं क्योंकि यह हमला देश की आंतरिक सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। सरकार की प्रतिक्रिया आने वाले समय में भारत की आतंकवाद विरोधी नीति की दिशा तय कर सकती है।

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…