गंगरेल डूबने का ड्रामा निकला झूठा, दिल्ली से बरामद हुआ ‘लापता’ युवक हेमंत चंद्रवंशी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The drama of Gangrel drowning turned out to be false, 'missing' youth Hemant Chandravanshi found from Delhi

रिपोर्ट: वैभव चौधरी

धमतरी। गंगरेल बांध में डूबने की आशंका को लेकर चर्चा में आए कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने घरेलू परेशानी और आर्थिक तंगी के चलते खुद को लापता दिखाने का ड्रामा रचा था। पुलिस ने उसे दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।

क्या था मामला?

24 मई को हेमंत अपने एक कर्मचारी के साथ गंगरेल रिसॉर्ट में रुका था। अगले दिन 25 मई की सुबह वह अंगारमोती मंदिर के पीछे स्थित गंगरेल बांध में नहाने गया। वहां उसने कर्मचारी को ब्रश लाने भेज दिया और खुद के कपड़े, चप्पल और मोबाइल वहीं छोड़कर गायब हो गया। कर्मचारी के बयान पर पुलिस को युवक के डूबने की आशंका हुई। कई घंटे तक गोताखोर और अंडरवाटर कैमरे की मदद से खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस को पहले से था शक

रूद्री पुलिस को शुरू से शक था कि युवक पानी में नहीं डूबा, बल्कि खुद से कहीं गया है। तकनीकी जांच के जरिए हेमंत के दूसरे मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली गई, जिससे पता चला कि वह दिल्ली में है और गायब होने के बाद अपने परिजनों से भी बात कर चुका है।

जल्द लिया जाएगा बयान

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि युवक का मंदिर जाने और नहाने के बहाने से निकलना शुरू से ही संदेहास्पद था। अब पुलिस हेमंत चंद्रवंशी का बयान दर्ज करेगी और जानबूझकर गुमशुदगी दिखाने के पीछे की मंशा का पता लगाएगी।

यह घटना उन लोगों के लिए भी सबक है, जो अपने व्यक्तिगत संकट को छुपाने के लिए सरकारी तंत्र और संसाधनों का दुरुपयोग करते हैं।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और