प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर को मिलेगी, 10 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर को मिलेगी, 10 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

कुछ राज्यों- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर- को यह किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है, क्योंकि इन क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन के चलते अग्रिम राहत दी गई थी। बाकी राज्यों में नवंबर के भीतर भुगतान पूरा किया जाएगा।

इससे पहले 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की गई थी, जिसमें 9.7 करोड़ किसानों के खातों में 20.84 करोड़ रुपए भेजे गए थे। PM-किसान योजना 2019 से चालू है और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करती है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और