ताज सुरक्षा पुलिस ने “मिशन शक्ति” के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Taj Security Police made women and girl students aware under “Mission Shakti”.

REPORT- FARHAN KHAN

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति” अभियान के तहत ताजमहल की सुरक्षा में तैनात थाना ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा मंगलवार को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल से पहुंचे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा महिला पर्यटकों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा से जुड़े अहम हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया, जिनमें-

  • 1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन
  • 181 – महिला हेल्पलाइन
  • 1098 – चाइल्डलाइन
  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन
  • 112 – पुलिस इमरजेंसी सेवा
  • 102 – एंबुलेंस सेवा

शिक्षकों और गाइडों के साथ आई छात्राओं को यह भी समझाया गया कि आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग करके तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही उन्हें सरकारी सुरक्षा योजनाओं, अधिकारों और सतर्कता उपायों से भी अवगत कराया गया।

ताज सुरक्षा पुलिस का उद्देश्य ताजमहल आने वाले पर्यटकों, खासकर महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और सुखद वातावरण सुनिश्चित करना है। अभियान में ताज सुरक्षा उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, सुभाष चंद्र, आरक्षी दुर्गेश कुमार और महिला आरक्षी प्रीति सिंह मुख्य रूप से शामिल रहीं।

महिला सुरक्षा पर केंद्रित यह पहल पर्यटकों, विशेष रूप से बेटियों व महिलाओं को अधिक आत्मनिर्भर, सतर्क और जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Loot Case : ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर लूट, आरोपी मनीराम उसेंडी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह, भानुप्रतापपुर Loot Case : भानुप्रतापपुर में ट्रक चालक पर

Monsoon 2026 : इस दिन केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने जारी की संभावित तारीख

Monsoon 2026 : India Meteorological Department यानि (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026

Diesel Black Marketing : रायपुर में अवैध डीजल भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 620 लीटर डीजल जब्त

Diesel Black Marketing : पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Fuel Saving : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छोड़ा काफिला, ईंधन बचत की पहल

Fuel Saving : प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला

Mahasamund में घर पर गिरी आकाशीय बिजली, आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक

Report by: Tarachand Patel Mahasamund जिले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित ग्राम बाघामुड़ा

Khairagarh में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Report by: Khilesh Verma Khairagarh जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की