,

तेलंगाना: टीवी एंकर Swetcha Votarkar संदिग्ध हालत में मृत, जांच जारी

Swetcha Votarkar

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी में शुक्रवार शाम (27 जून 2025) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रसिद्ध तेलुगू न्यूज़ चैनल टी न्यूज़ में विशेष संवाददाता और समाचार प्रस्तोता के तौर पर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार स्वेच्छा वोटरकर ने आत्महत्या कर ली।

घर में फंदे से लटकी मिलीं स्वेच्छा

जानकारी के अनुसार, स्वेच्छा चिक्कड़पल्ली क्षेत्र में अपनी मां श्रीदेवी और बेटी के साथ रामनगर इलाके में रहती थीं। शुक्रवार शाम जब उनकी बेटी घर लौटी तो देखा कि बेडरूम अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने की तमाम कोशिशें नाकाम रहने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का नज़ारा देख सब सन्न रह गए — स्वेच्छा वोटरकर फंदे से लटकी मिलीं।

फौरन एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मौके पर ही उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही चिक्कड़पल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम शनिवार सुबह किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

बहादुरी और बेबाक पत्रकारिता के लिए पहचानी जाती थीं स्वेच्छा

स्वेच्छा वोटरकर ने अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया, जिनमें टीवी9 भी शामिल है। उनके जानने वालों का कहना है कि वे बेहद साहसी थीं और हमेशा सच के लिए आवाज़ उठाती थीं।

गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जब उनके करीबी दोस्त अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, तो हर कोई ग़मगीन था। उनके दोस्तों ने बताया कि स्वेच्छा ने कई लोगों को जीवन में कठिन दौर से बाहर निकलने की हिम्मत दी थी।

निजी जीवन में परेशान थीं?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वेच्छा वोटरकर तलाकशुदा थीं और वर्तमान में अपने साथी के साथ चिक्कड़पल्ली में रह रही थीं। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है।

पिता से मिली थी विचारधारा की प्रेरणा

स्वेच्छा के दोस्तों के मुताबिक, उनके पिता एक सख्त कम्युनिस्ट विचारधारा वाले व्यक्ति थे, जिनसे उन्हें समाज और स्वतंत्रता के लिए लड़ने की प्रेरणा मिली। उनका नाम ‘स्वेच्छा’ भी इसी सोच को दर्शाता है, जिसका मतलब तेलुगू में ‘आज़ादी’ होता है।


मानसिक स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें

अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो कृपया तुरंत मदद लें। आप हैदराबाद स्थित ‘रोशनी’ आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं — 040-66202000।

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…