,

सुकमा : 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 4 हार्डकोर नक्सलियों शामिल

Sukma: 18 Naxalites surrendered, including 4 hardcore Naxalites

सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। बटालियन नंबर-1 में सक्रिय 4 हार्डकोर नक्सलियों समेत कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, यानी कुल 39 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

ये नक्सली सुकमा और बीजापुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। लंबे समय से ये सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में थे।

पुनर्वास नीति और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ से प्रेरित होकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। सुकमा एसपी किरण चव्हाण तथा सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

प्रशासन ने सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की है और उन्हें राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है।

एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों और कल्याणकारी योजनाओं का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। आने वाले दिनों में और भी नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…