Student attack : दीनदयाल नगर में 12वीं के छात्र पर नशे के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू और पत्थर से हमला; दो आरोपी फरार
Student attack : राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 12वीं कक्षा का एक छात्र अपने काम से जा रहा था, तभी दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में रास्ते में दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने छात्र से नशे के लिए 2 हजार रुपए की मांग की।

Student attack : जब छात्र ने पैसे देने से मना किया, तो दोनों आरोपी भड़क गए और उस पर चाकू व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर, माथे, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद उसके दोस्त ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई और तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों करण पाण्डेय और उदय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

