Stock Market Prediction: MMTC और Jupiter Wagons पर निवेशकों की नजर,हो सकती है कमाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Stocks to Buy 03-02-2026

Stock Market Prediction: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के चलते गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहा। इससे पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और अमेरिकी टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर रही।

बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 244.98 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 83,382.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 442 अंक तक फिसल गया था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 66.70 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 25,665.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, मारुति, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर टाटा स्टील, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में मजबूती देखने को मिली।

Stock Market Prediction: इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

Stock Market Prediction

बाजार के तकनीकी संकेतों के मुताबिक जिन शेयरों में फिलहाल मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें MMTC, Jupiter Wagons, MRPL, Union Bank of India, Chennai Petroleum, Hindustan Copper और Vedanta शामिल हैं। इन सभी शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जिसे तेजी का मजबूत संकेत माना जा रहा है।

Stock Market Prediction: इन स्टॉक्स में दिखे मंदी के संकेत

Stock Market Prediction

तकनीकी इंडिकेटर एमएसीडी (MACD) के अनुसार Tata Elxsi, V-Guard, Nippon Life AMC, Polycab India, Kalyan Jewellers, Go Digit General Insurance और Hexaware Technologies के शेयरों में मंदी के संकेत मिले हैं। इसका मतलब है कि इन शेयरों में आगे दबाव और गिरावट देखने को मिल सकती है।

निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए किसी भी शेयर में निवेश से पहले तकनीकी और मौलिक दोनों पहलुओं पर ध्यान दें।

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध