उत्तराखंड में खेलों को मिलेगी नई उड़ान, सीएम धामी ने की 23 खेल अकादमियों की घोषणा, बच्चों संग खेली कबड्डी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sports will get a new boost in Uttarakhand, CM Dhami announced 23 sports academies, played kabaddi with children

by: vijay nandan

देहरादून: उत्तराखंड में खेलों के क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य में जल्द ही 23 नई खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इस दौरान सीएम धामी ने बच्चों के साथ कबड्डी खेलते हुए खेल भावना का संदेश भी दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

cm pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार किया जाएगा।

स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान से नई दिशा

सीएम धामी ने जानकारी दी कि ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ के तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में ये 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। इन अकादमियों में हर साल लगभग 920 अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है।

खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और खेलों के विकास के लिए राज्य सरकार ने नई खेल नीति लागू की है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की गई है।

खेल महोत्सव: प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहा ‘सांसद खेल महोत्सव’ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान देने का बड़ा अभियान है। इसका उद्देश्य गांवों से खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भारत अब वैश्विक मंच पर खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के विकास और मेस में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए अपनी सांसद निधि से धन देने की घोषणा की।

इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड न केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए बल्कि खेलों की नई राजधानी बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की