अमित भंगेल के विवादित बयान पर सिंधी समाज आक्रोशित, पुतला दहन कर जताया विरोध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे

रतलाम। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना से जुड़े अमित बघेल (उर्फ भंगेल) द्वारा कथित तौर पर सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि उन्होंने सिंधी समाज के ईष्ट देवता भगवान श्री झुलेलाल जी के प्रति अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। इसके साथ ही उन पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने देशभक्त सिंधी समाज को पाकिस्तानी कहकर निशाना बनाया, जिससे समुदाय की धार्मिक भावनाएँ एवं सामाजिक सम्मान आहत हुआ है

घटना सामने आने के बाद सिंधी समाज के लोगों ने इसे न सिर्फ धार्मिक आस्था पर चोट बताया, बल्कि समाज की वर्षों पुरानी देशभक्ति और सांस्कृतिक अस्मिता पर भी हमला बताया। कई सामाजिक संगठनों व वरिष्ठ जनों ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि भगवान झुलेलाल जी पूरे सिंधी समाज के आराध्य हैं, और इस प्रकार की भाषा असहनीय है।

समाज जनों का कहना है कि ऐसी टिप्पणियाँ न सिर्फ साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ती हैं, बल्कि समाज को बांटने का काम भी करती हैं। कई युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। कुछ संगठनों द्वारा स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया है, जिसमें आरोपी पर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है

फिलहाल इस पूरे प्रकरण को लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है। समाजजन उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक या सामाजिक भावना को आहत करने का प्रयास न कर सके

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की

MP NEWS: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले में घरेलू

MP NEWS: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की

MP NEWS: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले में घरेलू

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में