Film रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म की शूटिंग शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shooting of Ranveer Singh's big film begins

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अगली फिल्म धुरंधर के सेट से लीक हुए लुक्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्टर रणवीर ने सितंबर 2024 में पिता बनने के बाद धुरंधर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके लुक्स ने फैंस और क्रिटिक्स को एक साथ आकर्षित किया है। रणवीर की कुछ तस्वीरों में वे सूट-बूट पहने और गुलाबी रंग की पगड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। यह उनका पहला मौका होगा जब वे स्क्रीन पर पगड़ी के साथ दिखाई देंगे। उनके चेहरे पर चोट के निशान भी हैं, जो उनके किरदार के गंभीर और माफिया जैसे अवतार को दर्शाते हैं। एक वीडियो में रणवीर येलो कलर के कुर्ते और पायजामे में दिख रहे हैं, और उनकी लंबी दाढ़ी और बाल उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं। वीडियो में वे हाथ में सिगरेट पकड़े हुए किसी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं, और उनका लुक कुछ हद तक माफिया जैसा प्रतीत हो रहा है। रणवीर का यह नया लुक उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ यूजर्स ने उनके लंबे बालों और बॉडी लैंग्वेज को रणबीर कपूर के एनिमल और शाहरुख खान के पठान के किरदार से तुलना की है, जबकि कुछ ने इसे रणवीर के पद्मावत के ‘अलाउद्दीन खिलजी’ वाले लुक से मेल बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया, बॉडी लैंग्वेज रणबीर कपूर जैसी है, तो वहीं दूसरे ने लिखा, चीप कॉपी ऑफ एनिमल। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं, और यह मल्टीस्टार मूवी बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पिछले साल जुलाई में रणवीर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की जानकारी दी थी, और अपने फैंस से वादा किया था कि इस बार उन्हें एक नया और अनूठा सिनेमाई अनुभव मिलेगा।

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक