शिल्पा शेट्टी गई लंदन, सांझा की यादगार झालकियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी लंदन की छुट्टियों की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लंदन यात्रा की कुछ झलकियां साझा की। तस्वीरों में दमकता चमकता शहर दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया। अंधेरे को रोशन करो, और तुम्हें अपना रास्ता मिल जाएगा। कैप्शन के साथ उन्होंने कई हैशटेग का इस्तेमाल किया। जिसमें लिखा था लंदन डायरीज, जनवरी वाइब्स। फिल्म ‘धड़कन’ की अभिनेत्री ने एक तस्वीर में अपने चमकीले गुलाबी स्वेटर का स्वैग दिखाया। स्वेटर के ऊपर अभिनेत्री ने एक सुंदर सा काले रंग का जैकेट भी पहना था। खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया।

अभिनेत्री ने खुद को दुनिया की सबसे भाग्यशाली बहू कहा

हाल ही में अभिनेत्री ने अपने ससुर बाल कृष्ण कुंद्रा के जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा था। अभिनेत्री ने खुद को दुनिया की सबसे भाग्यशाली बहू कहा। अभिनेत्री ने उन्हें सुपर ग्रैंडफादर, एक प्यारे पिता और सुपरर्रर्र से भी ऊपर ससुर बताते हुए उनका आभार जताया था। कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, एक सुपर दादा, पिता और सुपरर्रर्र से भी ऊपर ससुर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पापा। आप हमेशा की तरह स्वस्थ और मुस्कुराते रहिए। हम आपसे प्यार करते हैं, और मैं दुनिया की सबसे खुशकिस्मत बहू हूं।

कपल ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की

अपने पिता को बधाई देते हुए राज कुंद्रा ने भी एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन्हें अपना पहला हीरो बताया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, उस आदमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो मेरी जिंदगी में उतना ही ऊंचा स्थान रखता है जितना कि स्काइलाइन में बुर्ज खलीफा। लव यू, डैड। शिल्पा और राज ने अपने बच्चों- बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ फिनलैंड में पंजाबी अंदाज में क्रिसमस मनाया था। कपल ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की थीं। बता दें कि अभिनेत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर इस तरह के वीडियो शेयर करते रहती है।

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता