,

11 साल के बाद जेल से बाहर आएंगे यौन उत्पीडन के आरोपी आसाराम बापू, राजस्थान हाईकोर्ट ने मंजूर की 07 दिनों की पैरोल

AASHARAM_

यौन उत्पीडन के आरोपी आसाराम 11 साल के लंबे इंतजार के बाद 07 दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा। राजस्थान हाईकोर्ट आसाराम की पैरोल याचिका मंजूर कर ली है। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार सुबह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो मंजूर कर ली है। बता दें आसाराम पुलिस की कस्टडी में रहते हुए महाराष्ट्र के माधोबाग में इलाज करवाएंगे।

आसाराम ने लंबे समय से इलाज के लिए पैरोल की याचिका लगा रखी थी, लेकिन हर बार खारिज हो जाती थी। इससे पहले आसाराम को जोधपुर की एक निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज के लिए पुलिस कस्टडी के साथ जाने की अनुमति दी गई थी। जहां आसाराम ने पुणे के डॉक्टर्स की देखरेख में अपना इलाज करवाया था। इसके बाद वापस तबीयत बिगड़ने पर जोधपुर एम्स में भर्ती हुए। आसाराम की ओर से वापस पैरोल एप्लिकेशन लगाई गई, जिसे स्वीकार करते हुए इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल के आदेश हुए हैं। बताते चलें इससे पहले 20 जून को आसाराम की ओर से 20 दिन की पैरोल कोर्ट से मांगी गई थी, लेकिन तब उन्हें कोर्ट से झटका मिला था।
गौरतलब है कि 85 साल के आसाराम बापू 2013 से जोधपुर जेल में बंद हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम को जोधपुर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया था। आरोप था कि आसाराम ने अपने आश्रम में ही एक किशोरी छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में पांच साल की लंबी सुनवाई के बाद 25 अप्रैल 2018 में आसाराम को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…