उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, जानें कब पहुंचेगा मानसून; IMD का पूर्वानुमान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों तेज गर्मी और लू की चपेट में हैं। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई इलाकों में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ऐसे में सभी की निगाहें मानसून के आगमन पर टिकी हैं।

दक्षिण भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून

इस वर्ष मानसून ने केरल में सामान्य समय से पहले दस्तक दी थी। हालांकि बीच में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 जून से दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दोबारा अच्छी बारिश शुरू होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है:

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय: 11 से 14 जून
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम: 10 से 13 जून
  • मध्य प्रदेश: 8 और 9 जून
  • छत्तीसगढ़: 9 और 10 जून
  • झारखंड: 11 से 14 जून
  • ओडिशा और अंडमान-निकोबार: 8 से 12 जून

उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट जारी

दूसरी ओर, उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक लू चल सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान 44 डिग्री के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी गर्मी की तीव्रता लगातार बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में बारिश थमने के बाद यहां का तापमान तेज़ी से ऊपर चढ़ा है। IMD का अनुमान है कि राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और अगले 2-3 दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, हल्की हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है, लेकिन इससे राहत की उम्मीद फिलहाल नहीं है।

कहां तक पहुंचा मानसून?

फिलहाल मानसून दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों तक ही पहुंचा है। आमतौर पर जून के अंत तक देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो जाता है, लेकिन इस बार मानसून ने कुछ क्षेत्रों में पहले ही दस्तक दे दी है।

हालांकि, उत्तर भारत के लोगों को अभी कुछ और दिनों तक गर्मी झेलनी पड़ेगी, क्योंकि मौसम विभाग ने यहां जल्द राहत की संभावना से इनकार किया है।

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक