,

भिंड में पत्रकारों का गंभीर आरोप: कहा- एसपी ने चैंबर में बुलाकर की मारपीट

BY: Yoganand Shrivastva

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड ज़िले में तीन डिजिटल पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. असित यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों का कहना है कि 1 मई को एसपी ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि चप्पलों से पीटा भी।

पत्रकारों का आरोप

पीड़ित पत्रकारों में शामिल प्रीतम सिंह राजावत (यूट्यूब चैनल), शशिकांत गोयल (स्थानीय न्यूज पोर्टल), और अमरकांत चौहान (डिजिटल मीडिया) ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पुलिस प्रशासन से जुड़ी कुछ खबरें चलाई थीं, जिससे एसपी कथित रूप से नाराज़ थे। पत्रकारों का आरोप है कि इसी नाराज़गी के चलते उन्हें एसपी कार्यालय बुलाकर अपमानित और प्रताड़ित किया गया।

कलेक्टर से की शिकायत

घटना के बाद पत्रकारों ने जिलाधिकारी (कलेक्टर) को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। पत्रकारों का यह भी कहना है कि वे अपने साथ हुई इस घटना को लेकर पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री तक पहुंच बनाने की योजना भी बना रहे हैं।

मामले ने पकड़ा तूल

घटना के बाद जिले में पत्रकार संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया है और मांग की है कि मीडिया को डराने-धमकाने की घटनाएं तुरंत रोकी जाएं। पत्रकारों के समर्थन में कई सामाजिक संगठनों ने भी आवाज़ बुलंद की है।

भारत का डिजिटल एक्शन: इमरान खान और बिलावल भुट्टो के X अकाउंट्स भारत में किए गए ब्लॉक..यह भी पढ़े

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…