Sensexसेंसेक्स 250 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,700 के पार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पिछले कारोबारी ‎दिन बड़ी गिरावट झेलने के बाद मंगलवार को तेजी के साथ खुले। सोमवार को सेंसेक्स और निफ़्टी 1.5 फीसदी से ज्यादा गिर गये थे। यह पिछले तीन महीने में सेंसेक्स और निफ्टी की किसी एक ट्रेडिंग सेशन में सबसे बड़ी गिरावट थी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 359.41 अंक चढ़कर 78,324.40 के लेवल पर खुला। सुबह शुरुआत में 138.23 अंक की बढ़त लेकर 78,103.22 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी 134.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,750.45 के स्तर पर खुला। सुबह की शुरुआत में यह 66.25 अंक की बढ़त लेकर 23,682.30 पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई सेंसेक्स 79,281.65 पर खुला

वहीं बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 50 अंकों की बढ़त के साथ 79,281.65 पर खुला, लेकिन थोड़ी देर बाद गिरावट में आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1440 अंक तक गिर गया और अंत में 1258 अंक की गिरावट के साथ 77,964.99 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी शुरुआती बढ़त के बाद भारी बिकवाली का शिकार हुआ। यह 24,700 के स्तर से नीचे फिसल गया और दिन के अंत में 388.70 अंक की गिरावट के साथ 23,616.05 पर बंद हुआ।सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर ग्रीन निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं जोमैटो, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एशिया-प्रशांत बाजारों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। इसका कारण वॉल स्ट्रीट पर टेक शेयरों में उछाल है, जहां एसएंडपी 500 और नैस्डैक लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए।

फॉक्सकान ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड रेवेन्यू की घोषणा की

सेमीकंडक्टर शेयर सबसे आगे रहे। एन‎विडिया के शेयरों में बड़ा उछाल आया, क्योंकि फॉक्सकान ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड रेवेन्यू की घोषणा की। यह टेक सेक्टर में मजबूती का संकेत देता है। ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयर सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा। ‎निक्केई ने सोमवार की गिरावट के बाद 1.70 फीसदी की बढ़त दर्ज की। कोस्पी 1.14 फीसदी चढ़ा, जिसमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स के शेयर क्रमशः 2 फीसदी और 1.35 फीसदी बढ़े। एएसएक्स 200 0.2 फीसदी चढ़कर लगातार चौथे दिन बढ़त पर रहा। अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी 500 0.55 फीसदी और नैस्डैक 1.24 फीसदी चढ़े, लेकिन डॉव जोन्स 0.06 फीसदी गिरकर बंद हुआ। यह निवेशकों की मिलीजुली भावना को दिखाता है। अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद भारतीय बाजार सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक