सनसनीखेज मर्डर: प्लाईवुड फैक्ट्री बनी ‘खून का मैदान’, मज़दूर को पीट-पीटकर मार डाला!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sensational murder: Plywood factory turns into a bloodbath, worker beaten to death!

रिपोर्ट- विष्णु गौतम, एडिट- विजय नंदन

दुर्ग: पुराने विवाद में साइट इंचार्ज ने साथियों संग मिलकर जान ली। इस मर्डर में 5 दरिंदे गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिए गए हैं। प्रदेश के उतई थाना क्षेत्र के डुमरडीह स्थित पाण्डेय प्लाईवुड फैक्ट्री परिसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आपसी और पुरानी रंजिश के चलते एक युवा मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के साइट इंचार्ज समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लाश को बस स्टैंड पर फेंका

उतई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राहुल कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले का रहने वाला था। राहुल फैक्ट्री में ठेके पर काम करता था। ठेकेदार के जाने के बाद भी राहुल वहीं रुका हुआ था। वारदात 5 नवंबर की रात हुई, जब राहुल का फैक्ट्री के साइट इंचार्ज अटल पाण्डेय से पुराने विवाद को लेकर तीखा झगड़ा हो गया। गुस्साए अटल पाण्डेय ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपने चार साथियों, अंजनी सिंह उर्फ मनीष कुमार, अमरनाथ प्रजापति, राहुल सिंह और अक्षय कुमार को इकट्ठा किया।

क्राइम सीन: पाँचों आरोपियों ने मिलकर राहुल को लात-घूँसों और लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। इंसानियत को शर्मसार करते हुए, आरोपियों ने घायल राहुल को बिना किसी को बताए उतई बस स्टैंड पर बेजान हालत में छोड़ दिया। राहुल ने कुछ देर बाद वहीं दम तोड़ दिया।

रंजिश बनी हत्या का कारण

मामले की सूचना मिलते ही उतई पुलिस ने तुरंत मर्ग कायम कर हत्या (Murder) का प्रकरण दर्ज किया। गहन विवेचना में यह खुलासा हुआ कि राहुल और अभियुक्तों के बीच कार्यस्थल पर पहले से ही विवाद चल रहा था, और इसी पुरानी रंजिश को खत्म करने के लिए इस नृशंस घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर ली है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Breaking: ED कोर्ट में पेश हुए कवासी लखमा, स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Raipur Breaking: प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े एक अहम

Indore news: रोबोट चौराहे पर बस कंडक्टर की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप

Report: Devendra Jaiswal Indore news: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित रोबोट

MP news: मध्य प्रदेश में निर्भया दिवस पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

MP news: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन और नारी सशक्तिकरण

Chhatarpur news: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, दस दिन में विवादों में उलझा निकाह

रिपोर्ट: बॉबी अली Chhatarpur news: छतरपुर जिले के अलीपुर निवासी 23 वर्षीय

Chaurai news: बिच्छू पहाड़ आश्रम में श्री बालक दास जी महाराज महामंडलेश्वर पद पर आसीन

संवाददाता: अजीत पांडे Chaurai news: श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के तत्वावधान में

खांसी का इलाज कराने गई महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत

REPORT- SURESH BHATI गलत इंजेक्शन का आरोप बुलंदशहर। नगर पालिका के सामने

Dabra news: शहीदों के सम्मान से समझौता, पार्क की जगह बना दिया गया वाहन स्टैंड

संवाददाता- संतोष सराबगी Dabra news: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और सेनानियों की

Farrukhabad: प्रेम विवाह का मामला: शीवा अंसारी से बनीं सृष्टि श्रीवास्तव

REPORT- SARTAJ KHAN हिंदू रीति-रिवाज से की शादी Farrukhabad: जनपद के फतेहगढ़

सोनभद्र में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में मिला शव

REPORT- PRAVIN शादी से पहले संदिग्ध हालात में मौत जिले के राबर्ट्सगंज

मुरादाबाद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का पैदल मार्च

REPORT- DANVEER SINGH मुरादाबाद।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को

Ethiopia की संसद में पीएम मोदी का संबोधन, भारत की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश

Ethiopia News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री