वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदलाल चौधरी का निधन, कांग्रेसजनों में शोक की लहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

सागर/भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी के निधन की खबर से कांग्रेसजनों में गहरा शोक व्याप्त है। 94 वर्षीय चौधरी जी पेशे से अधिवक्ता थे और उन्होंने राजनीति में हमेशा सादगी, सुचिता और ईमानदारी के मूल्यों को प्राथमिकता दी।


राजनीतिक सफर

  • वर्ष 1984 से 1989 तक सागर लोकसभा से सांसद रहे।
  • वर्ष 1962 से 1967 तक खुरई विधानसभा से विधायक रहे।

चौधरी जी का सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा राजनीतिक नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।


अंतिम समय

कुछ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। आज भोपाल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।


कांग्रेस का शोक

जिला कांग्रेस कमेटी, सागर ने कहा कि उनका जाना जिले की स्वच्छ और मूल्य आधारित राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेसजनों की ओर से आदरणीय नंदलाल चौधरी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा से

PM Modi बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, ट्रंप ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में मुख्य

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. मीनाक्षी को ECI से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष