Sehore news 10 january: आवासीय खेलकूद संस्थान में अव्यवस्थाएं, खिलाड़ियों की सेहत पर संकट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sehore

Report: Pream narayan

गंदगी और खराब सुविधाओं से जूझ रहा संस्थान

Sehore सीहोर जिला मुख्यालय पर स्थित मध्यप्रदेश का एकमात्र आवासीय खेलकूद संस्थान गंभीर अव्यवस्थाओं का सामना कर रहा है। करोड़ों के बजट के बावजूद यहां खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। पड़ताल के दौरान परिसर में गंदगी फैली मिली, जबकि वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। मजबूरी में छात्र छतों पर रखी टंकियों का पानी पी रहे हैं, जिनकी वर्षों से सफाई नहीं हुई। इसी पानी का उपयोग मेस में भोजन बनाने में भी किया जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

डाइट और भोजन व्यवस्था पर छात्रों की शिकायत
Sehore खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें तय मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा। मेस में परोसी जाने वाली रोटियां कई बार कच्ची होती हैं और डाइट के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। छात्रों के अनुसार ठंड के मौसम में अंडा डाइट में शामिल किया जाना था, लेकिन यह व्यवस्था भी काफी देरी से शुरू हुई। इससे खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

दूषित पानी से छात्र बीमार, वीआईटी कांड जैसी आशंका
Sehore संस्थान की लापरवाही का गंभीर उदाहरण तब सामने आया, जब नौवीं कक्षा के छात्र योगेंद्र यादव को दूषित पानी पीने से पीलिया हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे घर भेजना पड़ा, जहां वह करीब 15 दिन अस्पताल में भर्ती रहा। इस घटना के बाद छात्र और अभिभावक चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो हालात कोठरी स्थित वीआईटी कॉलेज जैसे हो सकते हैं, जहां पहले दूषित भोजन-पानी से बड़ा हादसा हो चुका है। इस संबंध में प्राचार्य आलोक शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन दिया है।

Read this: Munger stray cattle drive: सड़कों पर घूमे पशु तो होंगे जब्त, नगर निगम ने शुरू किया सख्त अभियान

Read this: Raisen 10 January: ऐतिहासिक रामलीला मेले का भव्य समापन

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल