,

झारखंड में इंडिया गठबंधन का सीट शेयरिंग फार्मुला तय, जानिए किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

India alliance

झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि इंडिया ब्लॉक आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा और कांग्रेस और जेएमएम 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सीट बंटवारे को लेकर चर्चा के लिए रांची पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस-JMM 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर गठबंधन का एलान किया। सोरेन ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कहा, इंडिया ब्लॉक झारखंड विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा। सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और जेएमएम 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। जेएमएम और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी मुख्यमंत्री ने नहीं किया।

बैठक में RJD और वाम दल नहीं रहे मौजूद
उन्होंने आगे कहा कि शेष 11 सीटों के लिए गठबंधन सहयोगियों आरजेडी और वाम दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में सीट शेयरिंग का ऐलान किया। हालांकि, इस मौके पर आरजेडी और वाम दल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे। सोरेन बताया कि,राजद और सीपीआई(एल) से बातचीत के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि, कांग्रेस और जेएमएम किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें राज्य में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

पिछली बार हम 7 सीटों पर लड़े थे- मनोज झा
वहीं आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा- हम आपके सामने एक खास वजह से आए हैं, हमारा पूरा नेतृत्व हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आग्रह पर यहां आया है। आज सुबह हमारी एक बैठक हुई थी और उस बैठक में यह तय हुआ कि वोटों की ताकत और जनाधार आरजेडी के पक्ष में है। पिछली बार हम 7 सीटों पर लड़े थे क्योंकि लालू जी का दिल बड़ा था, उनका लक्ष्य बीजेपी को बाहर करना था और आज भी लक्ष्य वही है, हम 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे। हमारे गठबंधन के बाकी साथी शायद इतनी सीटों पर प्रतिशत के हिसाब से दूसरे नंबर पर नहीं रहे होंगे।

Lucknow Flood: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM योगी, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का ऐलान

Lucknow Flood के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ के बाढ़…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…

Mallikarjun Kharge के ‘अवैध’ चुनाव वाले बयान पर BJP का पलटवार, पूछा- क्या राहुल गांधी और सभी CM भी अवैध हैं?

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चुनाव व्यवस्था और केंद्र व…