,

शादी, पार्टी में मनाही, स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, अचानक से पाकिस्तान में क्यों लग गया लॉकडाउन?

lockdown in Pakistan

lockdown in Pakistan: पाकिस्तान में आगामी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 12 से 16 अक्टूबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा, जिसके तहत मैरिज हॉल, कैफे, रेस्टोरेंट, और स्नूकर क्लबों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

पाकिस्तान पुलिस प्रशासन ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में विवाह हॉल, कैफे, रेस्तरां और स्नूकर क्लबों को 12 से 16 अक्टूबर तक बंद करने का निर्देश दिया है रावलपिंडी और इस्लामाबाद के व्यापारियों, होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

इस्लामाबाद में होगा SCO सम्मेलन
सम्मेलन 16 और 17 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होगा, बताते हैं कि इस दौरान कोई सार्वजनिक आयोजन, न तो विवाह समारोह होगा और न ही कोई पार्टी या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति होगी।

भारतीय विदेश मंत्री भी लेंगे हिस्सा
SCO सम्मेलन की सुरक्षा के लिए ये कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग और अन्य राष्ट्राध्यक्ष भाग लेने वाले हैं।

सेना के पास ही रहेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी
पाकिस्तान की सरकार ने सेना पर ही पूरा भरोसा जताया है और सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना को सौंप दी है। स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को सीधे सैन्य अधिकारियों के अधीन काम करने का निर्देश दिया गया है। इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 10,000 से अधिक सैनिक और कमांडो तैनात किए गए हैं, ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीके इंसाफ पार्टी ने अगले 4 दिनों तक विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…