सिंधिया की उड़ान रही एक घंटे लेट, ग्वालियर पहुंचकर बोले— मुझे भी यात्री बनकर इंतजार करना पड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे, लेकिन देश में चल रही इंडिगो उड़ानों की अव्यवस्था का असर उनके कार्यक्रम पर भी पड़ा। दिल्ली से ग्वालियर आने वाली उनकी फ्लाइट तय समय से लगभग एक घंटे देरी से पहुंची। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने बताया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह भी एक आम यात्री की तरह सफर कर रहे थे, इसलिए देरी का अनुभव उन्हें भी हुआ। ग्वालियर पहुंचने के बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

इस दौरान सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश ‘अमृत काल’ से ‘शताब्दी काल’ की ओर बढ़ रहा है और यह समय भारत के लिए स्वर्णिम दौर साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि खेल, अंतरिक्ष, तकनीक और बुनियादी ढांचे जैसे हर क्षेत्र में भारत लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत की पहचान विश्व स्तर पर मजबूत हुई है और ग्वालियर से लेकर अयोध्या, बनारस, कन्याकुमारी और उत्तर-पूर्व से लेकर गुजरात-महाराष्ट्र तक देश प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सिंधिया ने यह भी कहा कि दुनिया के कई देशों के नेता और निवेशक आज भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे निवेश की नई संभावनाएं बन रही हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में भी विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। उन्होंने बी6जी एलायंस का जिक्र करते हुए बताया कि 6जी तकनीक को लेकर वैश्विक स्तर पर मंथन चल रहा है और वर्ष 2023 में भारत ने बी6जी अलायंस की स्थापना कर इस दिशा में मजबूत कदम रखा है, जो देश की तकनीकी ताकत को और आगे बढ़ाएगा।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. चैत्र नवरात्रि आज से

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने