Report By: Laxman Kurrey, Edit By: Mohit Jain
Sakti News: धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गठित जिला स्तरीय जांच टीम ने डभरा ब्लॉक के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र पर मध्य रात्रि में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अनियमितताएं उजागर हुईं।
Sakti News: किसानों के साथ धोखाधड़ी

जांच में सामने आया कि किसानों से खरीदे गए धान में 5 से 10 किलो मिट्टी और कंकड़ मिलाकर वजन पूरा किया जा रहा था। इससे किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ और खरीदी प्रक्रिया पर भी सवाल उठे।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
जिला खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया। भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ा अंतर सामने आया और ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुकाबले केंद्र में करीब 8000 बोरी धान की कमी पाई गई।

यह खबर भी पढ़ें: Ambikapur Accident: लुचकी घाट में रफ्तार का कहर, ट्रक-टेलर की भीषण टक्कर, ट्रक चालक की हालत गंभीर
Sakti News: आगे की जांच जारी
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।





