,

गाजीपुर डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी साहिल एनकाउंटर में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

BY: Yoganand Shrivastva

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश): डबल मर्डर केस में वांछित आरोपी साहिल खान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साहिल के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को असलहा बरामद कराने ले जाया गया था

घटना सैदपुर थाना क्षेत्र के मसुदहा इलाके की है। पुलिस टीम 21 मार्च को खानपुर क्षेत्र के उचौरी गांव में हुए डबल मर्डर केस के आरोपी साहिल को घटनास्थल पर उस हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गई थी, जिसका उपयोग हत्या में किया गया था। इसी दौरान साहिल ने पुलिस को चकमा देकर इंस्पेक्टर की रिवॉल्वर छीन ली और फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें साहिल घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं। साहिल पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।

अब तक चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

गौरतलब है कि उचौरी गांव में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अब तक कुल चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। साहिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर उसकी निशानदेही पर ले गई थी, तभी वह मौका पाकर पुलिस पर हमला करने की कोशिश करने लगा।

इलाज जारी, पुलिस अभिरक्षा में है साहिल

फायरिंग में घायल होने के बाद साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस की सख्त निगरानी में उसे अस्पताल में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ पूरी तरह नियमों के तहत हुई और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सुनील गावस्कर की मदद से विनोद कांबली को मिलेगी 30,000 रुपये मासिक सहायता…यह भी पढ़े

मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें – 17 April 2025

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…