,

रोहित शर्मा फिर बने पिता, पत्नी रितिका ने एक बेटे को दिया जन्म, अब ऑस्ट्रेलिया दौरे…

Rohit sharma

Rohit Sharma Blessed With A Baby Boy: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर फिर किलकारी गूंजी हैं। वो दूसरी बार पिता बने हैं। इस बार रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया है। जबकि रोहित और रितिका की पहले ही एक बेटी है जिसका नाम समायरा है। यह ना सिर्फ शर्मा परिवार बल्कि भारतीय टीम और फैन्स के लिए भी बड़ी गुड न्यूज है।

पर्थ टेस्ट में खेलेंगे रोहित?

बताते चलें कि भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे बॉर्डर – गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहास से बेहद महत्वपूर्ण है। सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि अब जब रोहित शर्मा के घर सब ठीक है तो वो भी पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।

दिग्गज सुनील गावस्कर ने की थी रोहित की आलोचना

रोहित और रितिका ने किसी को भी इस खुशखबरी की भनक नहीं लगने दी थी। लेकिन जब रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में जाने से इन्कार कर दिया तो दिग्गज सुनील गावस्कर ने उनकी आलोचना की थी।

रितिका की पोस्ट से खुल गया था राज

जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एरॉन फिंच ने सुनील गावस्कर से असहमती जताई और कहा कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। यदि उनको घर पर रहना पड़ता है क्योंकि उनकी पत्नी को बच्चा होने वाला है। तो यह बहुत ही खूबसूरत पल होता है। आप उस संबंध में जितना समय चाहते हैं, उतना समय लेते हैं।

फिंच के इस पोस्ट के बाद रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने भी सैल्यूट इमोजी पोस्ट कर फिंच को टैग किया। उनके इस पोस्ट ने पूरी पोल खोल दी थी कि रोहित शर्मा के घर फिर खुशियां आने वाली हैं।

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…