Road Accident : NH-130A पर हादसा, मध्यप्रदेश के डिंडोरी निवासी युवक ने मौके पर तोड़ा दम
Road Accident : कवर्धा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक अज्ञात आर्टिगा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।यह घटना पोंडी बिलासपुर नेशनल हाईवे 130A पर स्थित ग्राम सिल्हाटी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने अचानक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी और बिना रुके मौके से भाग निकली।

Road Accident : मृतक की पहचान नरेंद्र के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस फरार आर्टिगा कार और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
READ MORE : Khabar zara hatke: पानी की टंकी हमेशा ऊंचाई पर ही क्यों बनाई जाती है? जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

