Rewa Development : 350 लाख की लागत से बना आधुनिक पीडब्ल्यूडी भवन, एक ही छत के नीचे काम करेंगे अधिकारी
Rewa Development : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा सुनियोजित विकास का सपना लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने 350.16 लाख रुपए की लागत से मध्यप्रदेश पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत निर्मित लोक निर्माण विभाग (PWD) के अत्याधुनिक कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

Rewa Development : उन्होंने कहा कि इस नए भवन में मुख्य अभियंता से लेकर अन्य अधिकारी और कर्मचारी एक ही छत के नीचे कार्य करेंगे, जिससे कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और आम लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
Rewa Development : प्राकृतिक खेती और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर, रीवा में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता
Rewa Development : उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रीवा में सिंचाई, सड़क निर्माण और अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने और भारतीय परंपराओं की ओर लौटने पर भी जोर दिया, ताकि शरीर और जमीन दोनों स्वस्थ रह सकें।

Rewa Development : कार्यक्रम में मुख्य अभियंता केके लक्षे ने नए भवन को विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यपालन यंत्री अनुज प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि 1450 वर्गमीटर में तीन मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
read more : Katihar Murder : गीदड़ हमले की कहानी झूठी, पति ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

