महाकुंभ से 2 लाख करोड़ का रेवेन्यू भी बढ़ेगा : सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में इस साल 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, ऐसे में महाकुंभ से दो लाख करोड़ रुपए तक रेवेन्यू बढ़ने का अनुमान है। एक सम्मेलन में बोलते हुए सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। योगी ने कहा कि 2019 के आयोजन ने राज्य की अर्थव्यवस्था में 1.2 लाख करोड़ रुपए का योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि साल 2024 में जनवरी से सितंबर तक वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए 16 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु और अयोध्या में 13.55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। योगी ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला महाकुंभ मेला भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को वैश्विक स्तर पर प्रमुखता प्रदान करेगा। महाकुंभ के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक समागम नहीं है, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा अस्थायी शहर बताया, जिसमें 50 लाख से एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

यह आयोजन सामाजिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक अयोध्या

सीएम योगी ने महाकुंभ को एक बड़ा आध्यात्मिक आयोजन बताया और कहा कि यह एक भव्य, दिव्य और डिजिटल रूप से उन्नत समागम है, जहां आस्था और आधुनिकता का संगम होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने संतों के सहयोग से महाकुंभ को सफल बनाने के लिए कोशिश की है। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। संगम के 12 किलोमीटर इलाके में स्नान घाट बनाए जा रहे हैं। सफाई, निर्माण और सुरक्षा बढ़ाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। बोरों में भरे भूसे, पीतल और मिट्टी के मिलावट से सीढ़ियां बनाई जा रही हैं, जबकि सभी घाटों पर महिलाओं के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। हर घाट पर अलग-अलग प्रतीक चिह्न लगाए जा रहे हैं, जिससे लोग उन्हें जल्दी पहचान सकें। महाकुंभ में आने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। संगम इलाके की निगरानी के लिए वॉच टावर बनाए गए हैं और सभी घाटों पर पानी की बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक: