इंडिगो संकट के बीच यात्रियों को राहत: सोमवार से कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें, 18 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंडिगो एयरलाइन का संकट लगातार छठे दिन भी जारी रहने के कारण देशभर में हजारों यात्री प्रभावित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द होने से एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ गई है। इसी स्थिति को देखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने रविवार को घोषणा की कि सोमवार को कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, साथ ही कई मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़कर क्षमता बढ़ाई जाएगी। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिलंजल किशोर शर्मा ने बताया कि विभिन्न ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं, ताकि फ्लाइट रद्द होने से फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

सोमवार से चलेंगी दो मुख्य स्पेशल ट्रेनें

  1. डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
  2. गुवाहाटी से हावड़ा के लिए दूसरी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 18 ट्रेनों में कुल 20 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

कामाख्या-कोलकाता के बीच भी स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सोशल मीडिया पर यह भी बताया कि कामाख्या से कोलकाता के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

यात्री अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन जाकर या भारतीय रेल के हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके इन स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।दूसरी ओर, रविवार को भी इंडिगो की लगभग 650 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि कंपनी लगभग 1650 उड़ानों का संचालन कर रही है। रेलवे की ये व्यवस्था प्रभावित यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के