Reet Padda controversy: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को सरकारी प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया था। इसके अलावा उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ पर भी सवाल उठाए थे। उनकी इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई।
इतना होने के बाद रीत ने अपना इंस्टाग्राम पहले प्राइवेट किया और अंततः उसे डिलीट कर दिया। सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके स्क्रीनशॉट्स को वायरल कर दिया और बहस तेज़ हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, रीत ने अपना LinkedIn अकाउंट भी बंद कर दिया है।
Reet Padda controversy: ‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा
Aneet Padda's sister Reet Padda is tearing bhakts apart in her Insta comments. Massive respect for the way she's speaking facts with zero fear. pic.twitter.com/gfU6FrLRtR
— αdil (@ixadilx) March 27, 2026
रीत पड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ‘धुरंधर’ वास्तव में सरकार के पक्ष में बनाई गई कहानी है। उन्होंने कहा, “धुरंधर के मामले में ये वाकई सरकार के सपोर्ट में कहने वाली कहानी है। जिसमें नोटबंदी जैसी छोटी-बड़ी गड़बड़ियों को सही ठहराया गया है। और इसे ही प्रोपेगेंडा कहते हैं। शायद आपकी प्रोपेगेंडा की परिभाषा अलग होगी। इस बारे में कोई नहीं जानता।”
Reet Padda controversy: ‘द केरल स्टोरी’ पर भी किया तंज
वहीं, रीत ने ‘द केरल स्टोरी’ की आलोचना करते हुए लिखा,”इस फिल्म में तो जैसे अपने से ही सारे आंकड़े दिखा दिए गए हैं। बताया गया कि 32 हजार महिलाओं ने इस्लाम कबूल कर लिया है। लेकिन रियलिटी तो ये है कि ये संख्या 100 के आसपास है। लेकिन प्रोपेगेंडा ऐसे ही होता है। सही बात का छोटा हिस्सा लेकर उसे गलत तरीके से पेश कर दो। और इससे कहानी एक समुदाय के खिलाफ तैयार हो जाती है।”
Reet Padda controversy: सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग
रीत के इन बयानों के बाद यूज़र्स ने उनकी पर्सनल लाइफ पर भी सवाल उठाए। कहा गया कि वह फाजिल अहमद नाम के व्यक्ति को डेट कर रही हैं, हालांकि इसका कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।





