RCB vs SRH : आरसीबी ने आईपीएल 2026 सीजन का आगाज काफी धमाकेदार अंदाज में किया है, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले को ना सिर्फ एकतरफा 6 विकेट से अपने नाम किया वहीं एक बड़ा कारनामा करने में भी कामयाब रहे।

RCB vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला गया। इस मैच को आरसीबी की टीम ने ना सिर्फ एकतरफा तरीके से अपने नाम किया साथ ही बाकी टीमों को भी ये संदेश दे दिया कि वह उनकी कोशिश इस बार टाइटल को डिफेंड करने की है। आरसीबी को इस पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 202 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उन्होंने सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 15.4 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। इसी के साथ आरसीबी एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब रही।
RCB vs SRH : पहली बार आईपीएल में SRH के खिलाफ किया 200 प्लस टारगेट चेज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का आईपीएल में 200 या उससे अधिक का टारगेट चेज करते हुए कोई अच्छा रिकॉर्ड देखने नहीं मिलता है। ऐसे में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें इस मैच में 202 रनों का लक्ष्य दिया तो ये उनके लिए उस समय थोड़ा मुश्किल काम जरूर दिखा। हालांकि विराट कोहली ने शानदार नाबाद 69 रनों की और देवदत्त पडिक्कल ने 61 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ इस टारगेट को काफी आसान बना दिया और आरसीबी ने 26 गेंदों पहले ही इस मैच को जीत लिया। इसी के साथ आरसीबी पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में 200 या उससे अधिक रनों का टारगेट चेज करने में कामयाब हो सकी है। इसके पहले हैदराबाद ने उन्हें 2 बार आईपीएल में 200 प्लस का टारगेट दिया था, लेकिन आरसीबी को दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
RCB vs SRH : बेंगलुरु में 16 साल बाद किया 200 प्लस टारगेट चेज
आरसीबी की टीम ने जैसे ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में जीत हासिल की तो उसी के साथ वह बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 16 साल लंबे इंतजार के बाद 200 प्लस का टारगेट चेज करने में सफल हो सकी। इससे पहले पिछली बार आरसीबी ने इस मैदान पर साल 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 204 रनों के टारगेट को चेज किया था। वहीं आरसीबी आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ चौथी बार 200 या उससे अधिक का टारगेट चेज करने में सफल हो सकी है।
read more : Horoscope 29 March 2026 : आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा खास, जानें पूरा भविष्यफल

