Rape Case Verdict : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात
Rape Case Verdict : दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में कोर्ट ने आरोपी अमन कुमार सिंह को कड़ी सजा सुनाई है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और यहां तक कि नकली शादी रचकर उसे अपने साथ रखा।मामले में खुलासा हुआ कि जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद उसने जातिगत टिप्पणी करते हुए पीड़िता को छोड़ दिया।

Rape Case Verdict : कोर्ट का सख्त रुख, अलग-अलग धाराओं में सुनाई गई सजा
Rape Case Verdict : इस मामले में कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। वहीं SC/ST एक्ट के तहत उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई है। इसके अलावा जबरन गर्भपात कराने के मामले में 5 साल की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई है।यह फैसला जज पंकज कुमार सिन्हा द्वारा सुनाया गया, जिसमें अपराध की गंभीरता को देखते हुए कड़ा रुख अपनाया गया।
READ MORE : Hospital Violence : पोस्टमार्टम में देरी पर विवाद, सरपंच की पिटाई से सफाईकर्मी की मौत

