Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती का शव मिला; पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी
Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित प्रसिद्ध रानीदहरा जलप्रपात में आज एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में तैरते हुए शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Ranidhara waterfall death : फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य घटना से जुड़ा मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
read more : Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

