Ram Navami Celebration: भिलाई में श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन, हजारों रामभक्तों से गूंजा श्रीरामलीला मैदान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ram Navami Celebration

Ram Navami Celebration: भिलाई की इस्पात नगरी में श्रीरामनवमी के अवसर पर आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव समिति का 41वां भव्य आयोजन पूरे शहर को भगवामय बना गया। पावर हाउस स्थित श्रीरामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ “जय श्रीराम” के उद्घोष करते हुए शामिल हुए। चारों दिशाओं से पहुंचे रामभक्तों की भारी भीड़ ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

Ram Navami Celebration में भगवा ध्वज और जय श्रीराम के उद्घोष से शहर हुआ राममय

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस तथा छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। विभिन्न प्रखंडों से आई आकर्षक झांकियां और शोभायात्राएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। लेजर लाइट शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

Ram Navami Celebration: एक लाख परिवारों के सहयोग से बना महाप्रसाद, सामाजिक एकता का दिया संदेश

Ram Navami Celebration: इस आयोजन की सबसे खास बात जनसहयोग से तैयार किया गया महाप्रसाद रहा। “एक मुट्ठी दान, श्रीराम के नाम” अभियान के तहत भिलाई के लगभग एक लाख परिवारों से एकत्रित अन्न से महाप्रसाद तैयार किया गया, जिसने सामाजिक एकता और समर्पण का संदेश दिया।

read also: Vaibhav Suryavanshi Birthday: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी का जन्मदिन, टीम इंडिया में जल्द डेब्यू की उम्मीद

समिति के युवा अध्यक्ष मनीष पांडे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और घर-घर में राम नाम का संकल्प जगाना है। वहीं केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने इसे संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया, जबकि प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि 1986 से शुरू हुई यह परंपरा आज पूरे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर बन चुकी है।

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग