Rajasthan CM News : शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए भजनलाल शर्मा, सनातन संस्कृति को बताया विश्व के लिए मार्गदर्शक
REPORT BY : SUMAN
Rajasthan CM News : भजनलाल शर्मा ने बुधवार को पुष्कर सरोवर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इससे पहले वे पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक यज्ञ प्रदक्षिणा की और गायत्री मंदिर में षोडषोपचार विधि से पूजा की।

Rajasthan CM News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति पूरे विश्व को सुरक्षित और संरक्षित रखने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के महायज्ञ के जरिए सनातन संस्कृति का ज्ञान विश्वभर में प्रसारित होकर मानव कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भावी पीढ़ी के उत्थान के लिए उन्हें अपनी मूल संस्कृति से जोड़ना बेहद जरूरी है।
Rajasthan CM News : मुख्यमंत्री ने महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए संतों और आचार्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने महायज्ञ के प्रणेता प्रखर महाराज और संत राघवाचार्य जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जप-पाठशाला स्थल के भी दर्शन किए।कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।महायज्ञ के बाद मुख्यमंत्री सीधे पुष्कर सरोवर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
READ MORE : Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी फरार

