Rajasthan : स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा को अंतिम विदाई
राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री श्री रोहिताश कुमार ने रविवार को स्वर्गीय उप शासन सचिव श्री रमेश चंद्र शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। श्री कुमार मालवीय नगर स्थित स्वर्गीय शर्मा के निवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Rajasthan : ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी
पूर्व मंत्री रोहिताश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी राजस्थान में बहुत कम मिलते हैं। उन्होंने बताया कि शर्मा जी ने अपने कार्यकाल में हमेशा पारदर्शिता और निष्पक्षता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
Rajasthan : मंत्री के साथ निष्ठा और समर्पण
स्वर्गीय शर्मा पूर्व मंत्री रोहिताश कुमार के विशिष्ट सहायक रहे। श्री कुमार ने बताया कि रमेश चंद्र शर्मा परिवहन मंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी होते हुए भी बिना परिवहन के अपने घर से कार्यालय आते-जाते थे। यह उनकी निष्ठा और समर्पण का परिचायक था।
Rajasthan : राजकीय सेवा के अनेक प्रसंग
पूर्व मंत्री ने बताया कि राजस्थान के प्रथम गृहमंत्री श्री दामोदर लाल व्यास, श्री परशुराम मदेरणा, श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, श्री रोहिताश कुमार, श्री हरि सिंह कुम्हेर और श्री धर्मपाल चौधरी के कार्यकाल में स्वर्गीय शर्मा ने बेहतरीन सेवाएं दीं।
एक अवसर पर मंत्री परिषद की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भैरो सिंह शेखावत ने कहा था कि मंत्रीगण की पहचान उनके प्राइवेट सेक्रेटरी से होती है। इसी संदर्भ में उन्होंने यह भी बताया कि रोहिताश कुमार के बेहतर कार्य का एक कारण उनके प्राइवेट सेक्रेटरी रमेश चंद्र शर्मा की ईमानदारी और अनुभव भी था।
READ MORE : Chhattisgarh : नर्मदा धाम में पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

