,

रायपुर: भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर प्रेस वार्ता की

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur: BJP held a press conference on the Self-reliant India Resolution Campaign

BY- ISA AHMAD

रायपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

संतोष पांडे ने प्रेस वार्ता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जानकारी दी और कहा कि देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल उद्योग में 12 लाख रुपए की छूट देना सरकार का एक बड़ा और सकारात्मक निर्णय है।

“कोरोना जैसी महामारी के बावजूद आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का संदेश जनता के लिए मार्गदर्शक है।”

रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी को बढ़ावा

संतोष पांडे ने यह भी कहा कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी हथियारों का निर्माण बढ़ाया गया है। उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल जैसे आधुनिक हथियारों का उदाहरण देते हुए बताया कि ये भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बाजार भ्रमण और आर्थिक सुधार

भाजपा नेताओं के बाजार भ्रमण के दौरान संतोष पांडे ने कहा कि जीएसटी में दी गई छूट के चलते बाजारों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं और कई वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है।

छत्तीसगढ़ की भूमिका

संतोष पांडे ने बताया कि इस अभियान में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश के संसाधन, संस्कृति, बस्तर आर्ट और पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साझा लक्ष्य है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल