RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी झंडी, महासमुंद में 15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, फाग गीत विवाद पर कांग्रेस पर निशाना
RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे और आंतरिक सुरक्षा को लेकर बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-30 के धवईपानी से सिमगा सेक्शन पर अब तक फोर लेन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई थी, जबकि सिमगा से रायपुर और धवईपानी से जबलपुर तक के हिस्सों के लिए आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे।

RAIPUR : इस बीच के बचे हुए पैच को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री से विशेष मुलाकात की गई। आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी। डिप्टी सीएम ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
RAIPUR : आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर भी बड़ी सफलता सामने आई है। महासमुंद जिले में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। विजय शर्मा ने बताया कि बलांगीर, बलानगर और महासमुंद डिवीजन में सक्रिय 15 सदस्यीय दल शेष था, जिसने ‘विकास’ नामक प्रमुख के नेतृत्व में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 14 बस्तर क्षेत्र के हैं, जिनमें 6 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी के पुनर्वास की प्रक्रिया आज ही पूर्ण की जाएगी और सरकार उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
READ MORE : Delhi मध्य-पूर्व संकट: भारत ने जताई गहरी चिंता, एस जयशंकर ने इजरायल और ईरान के विदेश मंत्रियों से की चर्चा

