Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 आरोपियों को रायपुर से और 5 को गोवा से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 60 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं। जांच में करीब 42 लाख रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा 430 म्यूल अकाउंट (फर्जी या किराए के बैंक खाते) इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Raipur : दुबई कनेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका, CBI और ED को भेजी जाएगी रिपोर्ट
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के कुछ ट्रांजेक्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए। दो आरोपियों का दुबई कनेक्शन भी मिला है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
Raipur : प्राथमिक जांच में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी भेजा जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
read more : Rohtas: इलाज के दौरान युवक की मौत, दो गिरफ्तार, आगे की जांच कर रही पुलिस

