,

अखिलेश के बाद राहुल गांधी को संभल जाने से रोका, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहस

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rahul Gandhi Sambhal Yatra Live No one can stop Rahul Gandhi, he has constitutional rights, know what Priyanka said

संभल हिंसा के बाद से ही राजनीतिक दलों का संभल दौरा लगातार जारी है। हाल ही में अखिलेश यादव को संभल जाने से रोक लिया गया था। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोक लिया गया है। बता दे कि, सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल यात्रा के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। उन्होंने काफी देर तक संभल जाने के लिए पुलिस से बातचीत की। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत करने के बाद उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। उनके काफिले को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है उनका संवैधानिक अधिकार है उन्हें इस तरह से रोका नहीं जा सकता। उनका संवैधानिक अधिकार है उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए कि वो पीड़िता से मिलने जाएं। उन्होंने ये भी कहा कि वह यूपी पुलिस के साथ अकेले चले जाएंगे लेकिन यह भी करने के लिए राज़ी नहीं हुए। पुलिस के पास पूरे मामले में कोई जवाब नहीं है।

कांग्रेस ने जताई नाराज़गी

राहुल गांधी को रोके जाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत ने कहा कि, राहुल गांधी की यूपी के डीजीपी से बात हुई है उन्होंने कहा है कि, अकेले जाने के लिए तैयार हूं। फिर भी जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। ऐसे में संभल हिंसा के मामले में यूपी पुलिस की भूमिका संदिग्ध मालूम होती है। पूरे मामले पर डीजीपी से राहुल गांधी ने कहा कि, ‘हम कुछ नहीं कर सकते, जाने दें फिर भी नहीं जाने दिया। सच छुपाने का डर है। नरेंद्र मोदी मणिपुर नहीं जाते तो राजनीति कर रहे है या फिर पल्ला झाड़ रहे है। अगर संभल जाना और देश के लोगों के साथ खड़ा होना राजनीति है हम यह राजनीति बार बार करेंगे’।

राहुल गांधी संभल दौरे के लिए बहन प्रियंका के साथ दिल्ली से निकले, लेकिन घर से निकलते ही गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचते ही यूपी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां काफी देर तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस होती रही। जिसके बाद राहुल गांधी ने अनुरोध किया की वो अपने काफिले को छोड़कर अकेले जाने के लिए तैयार है लेकिन उन्हें संभल जाने दिया जाए।

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में