पूरनपुर: महंद खास में सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता पर उठे बड़े सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Puranpur: Big questions raised on the quality of CC road construction in Mahand Khas.

रिपोर्टर – निज़ाम अली

पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत महंद खास में बन रही सीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 80 मीटर लम्बाई वाली इस सड़क के निर्माण में खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है।

पुराना खंडजा उखाड़कर दोबारा उसी टूटी सामग्री का उपयोग?

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले जो पुराना खंडजा उखाड़ा गया, उसी की टूटी-फूटी सामग्री को फिर से सीसी रोड में डाला जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे सड़क की मजबूती पर प्रभाव पड़ जाएगा और कुछ ही समय में सड़क उखड़ने लगेगी।

सीमेंट-मिश्रण में गड़बड़ी का आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर जो सीमेंट डाला जा रहा है, वह मानक अनुपात में नहीं है। उनका कहना है कि यदि सही मिश्रण नहीं किया गया तो सीमेंट सड़क को पकड़ नहीं देगा और निर्माण टिकाऊ नहीं रहेगा।

सुंदरलाल के घर से धनीराम तक बनने वाली सड़क पर विवाद

सड़क का निर्माण सुंदरलाल के घर से शुरू होकर राम गुलाम होते हुए धनीराम के घर तक किया जा रहा है। इसी इलाके के ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर आपत्ति जताई और तकनीकी जांच की मांग की।

ग्राम प्रधान पर घटिया निर्माण का आरोप

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क सरकारी संपत्ति है, किसी की निजी बपौती नहीं।

ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश- प्रशासन से जांच की मांग

आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग की और कहा कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराकर जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि निर्माण गुणवत्ता के साथ हो और सड़क टिकाऊ बने।

ग्रामीणों की गुहार

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप कराया जाए, जिससे आने वाले वर्षों तक गांव को मजबूत और सुरक्षित सड़क मिल सके।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज