,

शहीद जवानों को लेकर प्रियंका गांधी का भावुक बयान: “हम सदैव आपके ऋणी रहेंगे”

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: हाल ही में सीमा पर आतंकवादियों के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई के दौरान कई भारतीय जवानों ने अपनी जान कुर्बान की। इस दुखद घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा।

प्रियंका गांधी ने लिखा, “आतंकवाद के खिलाफ अभियान और भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के दौरान हमारे कई बहादुर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें सेना के सूबेदार पवन कुमार, सिपाही एम मुरली नाइक, लांस नायक दिनेश कुमार, बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा, राइफलमैन सुनील कुमार और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी राज कुमार थापा शामिल हैं। इन सभी वीरों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण निछावर किए। इसके अलावा कई निर्दोष नागरिकों की भी जान गई, जो अत्यंत दुखद है।”

प्रियंका गांधी ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “मैं गहरे शोक में डूबे परिवारों के साथ इस कठिन समय में अपनी एकजुटता व्यक्त करती हूं। देश इन शहीदों के त्याग को कभी नहीं भूलेगा और हम सभी उनके परिवारों के हमेशा ऋणी रहेंगे।”

भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव

पिछले कुछ हफ्तों में भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण रहे। दोनों देशों के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई से माहौल युद्ध जैसे बन गए थे। हालाँकि, बाद में सीज़फायर की घोषणा कर दी गई। इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। जवाबी हमले में पाकिस्तान ने भी गोलाबारी की, जिसमें भारत को अपने कई वीर सपूतों को खोना पड़ा।

पहलगाम हमला: एक बड़ी त्रासदी

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इसके जवाब में भारत ने निर्णायक कदम उठाए और सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इन कार्रवाइयों से बौखलाए पाकिस्तान ने भी हमले किए, लेकिन भारतीय सेना ने दृढ़ता से उसका मुकाबला किया।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…