,

12 सुखोई जेट खरीदने की तैयारी, रक्षा तंत्र को मिलेगी मजबूती

दिल्ली: भारत हवाई क्षेत्र में और ज्यादा मजबूत होने जा रहा है। दरअसल रक्षा मंत्रालय 12 सुखोई जेट खरीदने जा रहा है। इसके लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ सौंदा हुआ है। यह सौदा 13.500 करोड़ रूपए का हुआ है। वहीं इन विमानों का निर्माण नासिक डिवीजन में किया जाएगा। बता दें कि भारतीय वायुसेना के लिए रूसी मूल के एसयू 30-एमकेआई जेट खरीदे जा रहे हैं। इन जेट का निर्माण अब एचएएल द्वारा अंतर-सरकारी ढांचे के तहत किया जा रहा है।

13.500 करोड़ रुपए का हुआ करार

मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा रक्षा मंत्रालय ने 12 एसयू 30-MKI लड़ाकू जेट खरीदने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 13.500 करोड़ रुपए का करार किया है। इन विमानों में 62.6 प्रतिशत घरेलू सामग्री होगी, जबकि प्रमुख कलपुर्जों का निर्माण भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा किया जाएगा। बयान के अनुसार यह भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक और मील का पत्थर है जिससे हमारे सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ेगी।

देश की रक्षा तैयारियां मजबूत होंगी
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्रालय और मेसर्स हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच आज विमानों और संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। इसकी अनुमानित लागत करों और शुल्कों सहित 13.500 करोड़ रुपए है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…