Power Outage Mahasamund: महासमुंद में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, 40 घंटे से अंधेरे में डूबा माधोपाली गांव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Power Outage Mahasamund

Power Outage Mahasamund: महासमुंद जिले में मानसून पूर्व बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खुलती नजर आ रही है। सरायपाली विकासखंड के माधोपाली गांव में पिछले 35 से 40 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली गुल रहने से नाराज ग्रामीणों ने देर रात बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

Power Outage Mahasamund: बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

माधोपाली गांव के ग्रामीणों ने सरायपाली सब स्टेशन के बाहर रात 11 बजे से लेकर तड़के 2 बजे तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया।

Power Outage Mahasamund: करीब 1200 की आबादी वाले इस गांव में दो दिनों से बिजली नहीं होने के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात के समय अंधेरे और गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Power Outage Mahasamund: भीषण गर्मी में पेयजल संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

बिजली आपूर्ति बंद होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। मोटर और पंप नहीं चल पाने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि मानसून आने से पहले ही बिजली व्यवस्था की यह स्थिति चिंताजनक है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो बारिश के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने और स्थायी समाधान की मांग की है।

READ ALSO: 1 June 2026 से लागू हुए कई बड़े बदलाव, LPG सिलेंडर, UPI, सोलर प्रोजेक्ट्स और व्यापार पर पड़ेगा असर

इस घटना ने बिजली विभाग की तैयारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को